HMD Vibe 2 5G: HMD भारतीय बाजार में अपना बेहद किफ़ायती HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का डिज़ाइन iPhone 17 Pro के लुक से मैच करता है। साथ ही इस फोन की कीमत 9 हजार से भी कम में लॉन्च किया जाएगा।
कम बजट में शानदार फीचर्स और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह डिवाइस एक अच्छा विकल्प बन सकता है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। आइए जानते हैं HMD Vibe 2 5G की लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में विस्तार से।
HMD Vibe 2 5G Launch Date
कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इससे साफ हो गया है कि HMD Vibe 2 5G को भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा।
फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए शुरू होगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश करेगी।
HMD Vibe 2 5G Specifications
Display: HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाली LCD स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव मिलेगा। फोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश और प्रीमियम बताया जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर देने वाली है। यह 6nm तकनीक पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.1GHz से 2.3GHz तक बताई गई है।
यह प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन को 4GB RAM और 6GB RAM विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसमें पर्याप्त इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलेगा।
Camera: फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो AI सेंसर के साथ काम करेगा।
यह कैमरा अच्छी डिटेल और बेहतर फोटो क्वालिटी देने में सक्षम हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बजट सेगमेंट के हिसाब से कैमरा सेटअप काफी अच्छा माना जा रहा है।
Battery: HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी, जिससे यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी। इसके अलावा डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी, Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
HMD Vibe 2 5G Price
लीक्स के अनुसार, HMD Vibe 2 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसका शुरुआती वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये की कीमत में आ सकता है।
वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये हो सकती है। फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी संभावित कीमत 10,999 रुपये बताई जा रही है।
कम कीमत, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ HMD Vibe 2 5G बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
Also Read:- स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y60 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत





















