Home Upcoming Mobile Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कन्फर्म, जानें खूबी

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कन्फर्म, जानें खूबी

0
1
Redmi Turbo 5 Specifications

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। Turbo सीरीज के फोन के साथ Redmi Turbo 5 Max भी पेश किया गया था। वहीं ब्रांड ने अब Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अमेजन पर फोन का माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है, जहां इसके डिजाइन की झलक दिखाई गई है।

Redmi Turbo 5 को दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। टीज़र से कन्फर्म होता है कि ये देश में कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में सेल किया जाएगा।

Redmi Turbo 5 Specifications

Display: Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी शानदार बन जाता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन बहुत स्मूद तरीके से काम करती है। इसके अलावा HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कलर्स और वीडियो क्वालिटी बेहतर दिखाई देती है। फोन की पीक ब्राइटनेस लगभग 3500 निट्स तक जाती है, इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। फोन में Mali-G720 GPU भी दिया गया है, जिससे गेमिंग ग्राफिक्स बेहतर मिलते हैं। PUBG, BGMI, Call of Duty और Free Fire जैसे गेम्स को हाई सेटिंग्स पर आसानी से खेला जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट मिलता है। इससे फोटो और वीडियो काफी स्टेबल और क्लियर आते हैं। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिससे बड़े एरिया की फोटो आसानी से ली जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Battery: फोन में 7560mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन आसानी से पूरा दिन चल सकता है। इसके अलावा 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है। इसमें 27W रिवर्स वायर चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

Redmi Turbo 5 Price

रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत चीन में लगभग ¥1999 रखी गई है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब ₹28,000 से ₹30,000 के बीच हो सकती है। यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाला एक शानदार मिड-रेंज स्मार्टफोन माना जा रहा है।

Also Read:- P-टाइप या N-टाइप? कौन सा सोलर पैनल बेहतर है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here