Home Upcoming Mobile आज लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन

आज लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन

0
7
आज लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन

Vivo Y600 Turbo: अगर आप भी वीवो के बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। तो वीवो कंपनी चीन में अपने ग्राहकों के लिए Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का लुक काफी बेहतर दिया गया है। साथ ही इस फोन में आपको कई तगड़े फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।

Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन में 6.83 इंच के OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Vivo Y600 Turbo Specifications

Vivo Y600 Turbo में 6.83 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसका हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को काफी स्मूद बना देगा। फोन में MediaTek Dimensity 8500 या Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग बेहतरीन तरीके से हो सकेगी।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी लगभग 9000mAh की बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो सकेगा। Vivo Y600 Turbo में Android 16 आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगी।

Vivo Y600 Turbo Price

Vivo ने अभी तक Vivo Y600 Turbo की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत चीन में लगभग 2299 युआन हो सकती है। भारतीय रुपये में यह कीमत करीब ₹27,000 से ₹29,000 के बीच बैठती है।

Also Read:- Realme Buds Air 8 Pro भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here