Home News 11999 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन

11999 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन

0
8
Lava Shark 2 5G Price

Lava Shark 2 5G: अगर आप भी किफायती कीमत में 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे। तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योकिं लावा कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह फोन काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था।

Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन में आपको 6.75 इंच का डिस्प्ले व Unisoc T8200 6nm का दमदार प्रोसेसर से लैस है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Lava Shark 2 5G Specifications

Display: Lava Shark 2 5G मोबाइल के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.75 इंच की एचडी+ स्क्रीन दिया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। मोबाइल यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज के 5जी स्मार्टफोन में कम ही देखने को मिलता है।

Processor: इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए आपको Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर के साथ पेश किया है। कंपनी ने फोन में 4GB RAM व 64GB स्टोरेज पेश की है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Lava Shark 2 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13MP मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस पर 13 घंटे से ज्यादा का YouTube प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Lava Shark 2 5G Price

Lava Shark 2 5G मोबाइल की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में 11,999 रुपये में पेश किया गया है। कंपनी ने इस मोबाइल को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है।

Lava Shark 2 5G फोन की सेल 10 जून से इंडिया में शुरू होगी और इस सस्ते 5जी फोन को Sonar Gold और Arya Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन पर लावा अपने ग्राहकों को फ्री होम सर्विस की सुविधा भी देगी।

Also Read:- HMD Vibe 2 5G फोन की सेल शुरू, सिर्फ 9,499

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here