Home News MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर के साथ Honor X7e फोन लॉन्च

MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर के साथ Honor X7e फोन लॉन्च

0
7
Honor X7e in Hindi

Honor X7e: हॉनर कंपनी ने अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Honor X7e को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का लुक बेहद ही तगड़ा दिया गया है। साथ ही इस फोन की बैटरी बैकअप बेहद शानदार दी गई है। यह स्मार्टफोन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फोन लॉन्च होते ही सुर्खियों में आ गया।

Honor X7e स्मार्टफोन में 6.61-इंच का TFT LCD डिस्प्ले और 7500mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। फोन में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट लगा है। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा है। इसके अलावा कई धांसू फीचर्स इसमें दिए गए हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Honor X7e Specifications

Display: 6.61-इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिल रहा है जो 1604 x 720 पिक्सल का HD+ रिज़ॉल्यूशन ऑफर कर रहा है। फोन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर रहा है और इसमें डायनामिक डिमिंग जैसे आई कम्फर्ट फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं।

Processor: Honor X7e फोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर है जिसके साथ 6GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल जाता है। MagicOS 10.0 पर फोन रन करता है जो कि Android 16 आधारित है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor X7e फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में एक सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप के मामले में ये स्मार्टफोन कइयों को टक्कर देता है। वहीं इस फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी दी है जो कि 7,500mAh की है। साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ में फेस अनलॉक फीचर भी है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.1, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है।

Honor X7e Price

Honor X7e को कंपनी ने मलेशिया में लॉन्च किया है। फोन के 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 899 (लगभग 21,500 रुपये) है। इसे सनराइज ओरेंज, और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Also Read:- Huawei Kirin 8020 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 16z

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here