Tecno Pova 8: Tecno कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का नाम Tecno Pova 8 है। इस फोन का लुक काफी दमदार दिया गया है। Tecno Pova 8 एक पावरफुल स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबी बैटरी लाइफ पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 8000mAh बैटरी है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।
Tecno Pova 8 launch Date
Pova Mobile India के X पोस्ट के मुताबिक, Tecno Pova 8 स्मार्टफोन 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा Flipkart ऐप पर इसका एक बैनर भी दिखाई दिया है इससे साफ है कि यह फोन भारत में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा टीज़र में फोन की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें इसका डिज़ाइन काफी देखने में अच्छा लग रहा है।
Tecno Pova 8 Specifications
डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Pova 8 में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है। फोन में पंच-होल डिजाइन दिया जा सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। यह 6nm तकनीक पर आधारित चिपसेट है जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। फोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चल सकता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
कैमरा सेक्शन में Tecno Pova 8 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरा सिस्टम HDR, नाइट मोड और AI फीचर्स को सपोर्ट कर सकता है।
बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है। Tecno ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Pova 8 में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।
स्टोरेज के लिए फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, USB Type-C पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
Tecno Pova 8 Price
अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार, टेक्नो के स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
Also Read:- Dimensity 7400 Turbo चिप के साथ Vivo V70 Lite 5G मोबाइल लॉन्च




















