OnePlus Turbo 6X series: OnePlus कम्पनी बाजार में अपने Turbo 6X series के तहत अपने OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी की ओर से लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
OnePlus Turbo 6X Series Launch Date
OnePlus Turbo 6X series 10 जून को दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर चीन में लॉन्च किए जाएंगे। जिसके मंच से वनप्लस टर्बो 6एक्स और टर्बो 6एक्स प्रो टेक मंच पर पेश किए जाएंगे। यह लॉन्च इंडियन समयानुसार दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसके वनप्लस चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि वनप्लस टर्बो 6एक्स सीरीज भारत में नहीं आएगी, लेकिन हो सकता है कि कंपनी इन स्मार्टफोंस को किसी और नाम से इंडिया में लॉन्च कर दे।
OnePlus Turbo 6X Pro Specifications
Display: OnePlus Turbo 6X Pro में 6.78 इंच का Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन में बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी और फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग जैसी तकनीक मिलेगी, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Super प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और दैनिक उपयोग के लिए शानदार प्रदर्शन प्रदान करेगा। फोन में 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की पुष्टि हुई है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कैमरा सिस्टम रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
Baattery: OnePlus Turbo 6X Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो सकेगा।
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। साथ ही फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी। कंपनी का दावा है कि डिवाइस ने कई मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट भी पास किए हैं।
OnePlus Turbo 6X Pro Price
OnePlus ने अभी तक Turbo 6X Pro की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि यह फोन 1,500 युआन (लगभग ₹18,000) से ऊपर के सेगमेंट में लॉन्च होगा।
Also Read:- 11 जून को लॉन्च होगा Tecno Pova 8 फोन, मिलेंगी 8,000mAh की तगड़ी बैटरी




















