Oppo Reno 15A 5G: ओप्पो कंपनी ने अपने शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन Oppo Reno 15A 5G को जापान में लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी Reno 16 सीरीज के लॉन्च की तैयारिओं में लगी हुई है। Oppo Reno 15A 5G मोबाइल में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।
Oppo Reno 15A 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Oppo Reno 15A 5G Price
Oppo Reno 15A 5G मोबाइल की कीमत की बात करें तो जापान में इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत JPY 64,800 (लगभग 38,000 रुपये) है। इसके अलावा कंपनी ने फोन का 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट भी उतारा है, जिसकी कीमत JPY 76,800 (लगभग 45,000 रुपये) है। इसे Afterglow Pink, Aurora Blue और Twilight Navy कलर में खरीदा जा सकता है।
Oppo Reno 15A 5G Specifications
Display: डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 15A 5G मोबाइल में 6.6 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में Oppo Reno 15A 5G ये फोन कई कपंनियों को टक्कर देता है। इस फोन में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस में Adreno 710 GPU, १२ GB तक LPDDR4x RAM और २५६ GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Oppo Reno 15A 5G मोबाइल में बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Oppo Reno 15A 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए आपको 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Also Read:- Tecno Pova 8 स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत व फीचर्स





















