AI+ कंपनी भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए आज Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इन दोनों स्मार्टफोन की माइक्रो-साइट ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक्टिव है। इससे साफ हो गया है कि दोनों की बिक्री इस ही प्लेटफॉर्म से की जाएगी। स्पेसिफिकेशन बात करें, तो अपकमिंग फोन्स के कई फीचर रिवील कर दिए गए हैं।
Ai+ Nova 2 Pro 5G and Ai+ Nova 2 Neo 5G Launch Date
Ai+ कंपनी के मुताबिक Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन को 22 जून यानी कि आज भारत में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। दोनों स्मार्टफोन्स की सेल Flipkart के जरिए शुरू होगी।
Ai+ Nova 2 Pro 5G Specifications
i+ Nova 2 Pro 5G को कंपनी का प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसमें 6.9 इंच का बड़ा FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बड़ा डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार अनुभव देगा।
फोन में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह 4nm तकनीक पर आधारित चिपसेट है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। गेमिंग और रोजमर्रा के कार्यों में यह प्रोसेसर काफी सक्षम माना जाता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। कैमरा AI फीचर्स के साथ बेहतर फोटो क्वालिटी देने में सक्षम होगा।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। एक बार चार्ज करने पर यह फोन पूरे दिन आसानी से चल सकता है।
Ai+ Nova 2 5G Specifications
Ai+ Nova 2 Neo 5G को बजट 5G सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले का आकार बड़ा होने के कारण वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर होगा।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा, जो एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। यह प्रोसेसर दैनिक कार्यों, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है।
कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में AI कैमरा फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
बैटरी के लिए इसमें भी 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, लेकिन चार्जिंग स्पीड 18W होगी। स्टोरेज के लिए 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।
यदि आप ₹12,000–13,000 के बजट में एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Ai+ Nova 2 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं कम बजट में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहने वाले यूजर्स के लिए Ai+ Nova 2 Neo 5G एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। दोनों स्मार्टफोन जल्द ही भारत में आज लॉन्च होने वाले हैं और उनकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होने की संभावना है।
Also Read:- 6000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Redmi A7 Pro स्मार्टफोन





















