Xiaomi 17T: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T को हाल ही में लॉन्च किया है। वहीं अगर आप इस फोन को खरीदने जा रहे हैं तो कंपनी की ओर से तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आकर्षक डिजाइन, दमदार कैमरा सिस्टम और लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है।
Xiaomi 17T स्मार्टफोन में आपको 6500mAh की बैटरी और 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Xiaomi 17T Price in India
XIAOMI 17T को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB स्टोरेज 64,999 रुपये में मिल रहा है।
XIAOMI 17T Offers
XIAOMI 17T स्मार्टफोन अमेजन इंडिया और विजय सेल्स पर लिस्ट है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ईएमआई की बात करें, तो अमेजन पर 2,285 रुपये की ईएमआई मिल रही है। वहीं, विजय सेल्स पर यह फोन 12 महीने के लिए 4,983 रुपये की ईएमआई पर लिस्ट है।
Xiaomi 17T Specifications
Display: Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2756 × 1268 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। इसके अलावा स्क्रीन 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।
डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है, जो स्क्रीन को स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और AI आधारित फीचर्स को आसानी से संभालने में सक्षम है।
फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। तेज RAM और स्टोरेज तकनीक के कारण ऐप्स तेजी से खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर भी काफी फास्ट रहता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है, जो बेहतर यूजर इंटरफेस और स्मूद अनुभव प्रदान करता है।
Camera: कैमरा Xiaomi 17T की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लंबी दूरी से भी स्पष्ट तस्वीरें लेने में मदद करता है। वहीं अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े फ्रेम और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए उपयोगी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार डिटेल और नेचुरल कलर्स के साथ फोटो कैप्चर करता है।
Battery: Xiaomi 17T में 6500mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करती है। यह फोन 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है।
इसके अलावा डिवाइस में 50W PPS चार्जिंग और 22.5W Wired Reverse Charging का भी सपोर्ट दिया गया है। यानी आप जरूरत पड़ने पर इस फोन की मदद से अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
Xiaomi 17T फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
सुरक्षा के लिए Xiaomi 17T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। फोन का वजन लगभग 200 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.17mm रखी गई है, जिससे यह हाथ में प्रीमियम फील देता है।
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-स्तर की परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Xiaomi 17T एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। Leica कैमरा सिस्टम, 6500mAh बैटरी और 120Hz OLED डिस्प्ले इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाते हैं।
Also Read:- आज Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Neo 5G मोबाइल भारत में होंगें लॉन्च





















