Honor X80 Pro Max: हॉनर कंपनी चीन में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Honor X80 Pro Max है। इस फोन में आपको 11,000mAh की बैटरी दी गई है साथ ही फ्लैट डिस्प्ले 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Honor X80 Pro Max Price
Honor X80 Pro Max मोबाइल की कीमत की बात करें तो इस फोन को चीन में चार वेरिएंट में पेश किया गया है। 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 2,199 (लगभग 30,800 रुपये), 8 GB + 512 GB का CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,799 (लगभग 39,200 रुपये) का है।
Honor X80 Pro Max फोन की पहली सेल 26 जून को चीन में Honor ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। फोन को आप लाइटनिंग रेड, मूनलाइट व्हाइट, मिस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Honor X80 Pro Max Specifications
Display: डिस्प्ले की बात करें तो Honor X80 Pro Max S स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,280 × 2,788 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक HDR ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
Processor: Honor X80 Pro Max S स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है, जिसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करते हैं। फोन में Adreno 812 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Honor X80 Pro Max के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट और 10x डिजिटल जूम के साथ सिंगल 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4k/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Battery: बैटरी बैकअप के मामले में Honor X80 Pro Max स्नार्टफोन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस फोन में आपको 11,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, BeiDou और GPS के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.2 × 77 × 8.08 mm और भार लगभग 203 ग्राम है।
Also Read:- किफायती दामों में Poco C85x 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स





















