Nothing Phone 4b: Nothing कंपनी अपने स्मार्टफोन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच कंपनी ने भारतीय बाजार में Nothing Phone 4b स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान हो चूका है। Nothing Phone 4b फोन B सीरीज के तहत आने वाला पहला स्मार्टफोन होने वाला है।
आधिकारिक लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कुछ अहम जानकारियों सामने आई हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Nothing Phone 4b Launch Date
भारतीय बाजार में Nothing कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि कंपनी का अगला फोन Nothing Phone 4b होने वाला है। यह फोन भारत में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च होगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। सेल की तारीख लॉन्च वाले दिन ही रिवील की जाने वाली है।
इस पोस्ट में फोन को कई बैक पैनल डिज़ाइन के साथ दिखाया गया है। फिलहाल, साफ नहीं है कि कंपनी नथिंग के इस B सीरीज के फोन को किस डिजाइन के साथ लाने वाली है।
Nothing Phone 4b Price
कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद ही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। वहीं अगर रिपोर्ट्स की मानें तो Nothing Phone (4b) की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है। खास बात यह है कि यह Nothing का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें सिंगल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।
Nothing Phone 4b Specifications
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार आगामी Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिपसेट 2.30GHz प्राइम कोर, 2.21GHz परफॉरमेंस कोर और 1.80GHz एफिशिएंसी कोर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिल सकता है।
लिस्टिंग में टेस्ट किए गए वैरियंट में 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम की पुष्टि हुई है। परफॉरमेंस की बात करें तो फोन ने Geekbench 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 अंक, मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 अंक और OpenCL GPU टेस्ट में 2,896 अंक हासिल किए हैं।
कंपनी के मुताबिक B Series का लक्ष्य Nothing की प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया सेगमेंट जोड़ना है, जबकि इसे A Series से नीचे रखा जाएगा। जिससे दोनों सीरीज के बीच अंतर रहे।
Also Read:- Redmi 17C लॉन्च: बजट सेगमेंट में Xiaomi का नया धमाका





















