Home News boAt Airdopes ProClip पावरफुल साउंड के साथ भारत में लॉन्च

boAt Airdopes ProClip पावरफुल साउंड के साथ भारत में लॉन्च

0
5
boAt Airdopes ProClip

boAt Airdopes ProClip: boAt कंपनी भारतीय बाजार में टीडब्ल्यूएस Airdopes ProClip लॉन्च कर दिया है। प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के साथ ही पावरफुल साउंड से लैस है। यह ईयरबड उन यूजर्स के लिए है जो हर वक्त म्यूजिक से जुड़े रहना चाहते हैं, चाहे वे ऑफिस में हों, वर्कआउट कर रहे हों या फिर किसी और एक्टिविटी में व्यस्त हों।

फीचर्स की बात करें, तो इन बड्स में कंपनी ने 12mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए हैं। वहीं, इसके साथ AI-backed environmental noise cancellation (ENC) दिया गया है। इसके अलावा, ये बड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि पानी की बूंदों से बड्स का बचाव करती है। सिंगल चार्ज पर यह बड्स यूजर्स को 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइड करते हैं। साथ ही आप इन्हें Boat Hearables ऐप के साथ कनेक्ट करके एक्सेस कर सकते हैं।

BoAt Airdopes ProClip Price

कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में BoAt Airdopes ProClip को 1,599 रुपये की कीमत पर पेश किया है। इन बड्स में आपको ग्रे, व्हाइट और वाइन कलर ऑप्शन दिए हैं। इन बड्स को आप कंपनी की साइट Amazon और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं।

BoAt Airdopes ProClip Specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Airdopes ProClip में आपको 12mm साउंड ड्राइवर मिलता है, जो कि काफी अच्छी बात कही जा सकती है। इस प्राइस रेंज में बहुत कम ही डिवाइस हैं, जिनमें आपको इतना बड़ा साउंड ड्राइवर मिलता है। वहीं इसके केस के साथ 500mAh की बैटरी मिल जाती है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 50mAh की बैटरी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड 52 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम है। इसके साथ ही डिवाइस में आपको IPX4 रेटिंग मिलती है, जो इसे पसीने और नमी से काफी हद तक सुरक्षित रखती है। हालांकि यहां एक कमी कही जा सकती है कि धूल से बचाने के लिए कोई रेटिंग नहीं दी गई है। वहीं यदि वॉटर-रेजिस्टेंट रेटिंग IPX6 तक होती, तो इसे और बेहतर कहा जा सकता था।

Also Read:- Redmi K90 Ultra: Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 30 जून को होगा लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here