Home News 10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ Lava Smart 4...

10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ Lava Smart 4 Plus

0
3
Lava Smart 4 Plus

Lava Smart 4 Plus: लावा कंपनी ने भारतीय बाजार में Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ये फोन उन ग्राहकों के लिए है जिनका बजट 10 हजार से कम है। इस स्मार्टफोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए। साथ ही इस फोन का लुक बेहद शानदार दिया गया है।

Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन में आपको 6.75 इंच का डिस्प्ले, UNISOC 9863A प्रोसेसर के साथ आता है। Smart 4 Plus के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Lava Smart 4 Plus Price in India

भारतीय बाजार में Lava Smart 4 Plus को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी और घर पर फ्री सर्विस प्रदान करती है। ग्राहक इस फोन को नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर में खरीद सकते हैं। लावा स्मार्ट 4 प्लस को ऑफलाइन मार्केट में उतार दिया गया है।

Lava Smart 4 Plus Specifications

Display: डिस्प्ले की बात करें तो Lava Smart 4 Plus मोबाइल में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Processor: Lava Smart 4 Plus फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर के साथ PowerVR GE8322 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Smart 4 Plus के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं Lava Smart 4 Plus फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Smart 4 Plus फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Also Read:- किफायती दामों में Oppo K14x 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स व कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here