Home News 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO Pad 5c टैब लॉन्च

10,000mAh बैटरी के साथ iQOO Pad 5c टैब लॉन्च

0
1
iQOO Pad 5c टैब लॉन्च

iQOO Pad 5c: iQOO कंपनी ने चीन में अपना प्रीमियम टैबलेट iQOO Pad 5c को लॉन्च कर दिया है। यह iQOO Pad 5 सीरीज का नया मॉडल है। कंपनी ने इस पैड को कम कीमत में लॉन्च किया है। इस का लुक बेहद ही तगड़ा दिया गया है। कंपनी इसे एंटरटेनमेंट, गेमिंग और हर वर्ग के लोगों के लिए लेकर आई है।

iQOO Pad 5c टैब में 12.1-इंच का 2.8K डिस्प्ले, Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले, AI आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स और 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो आइये विस्तार से जानते है इस टैब के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

iQOO Pad 5c Price

कीमत की बात करें तो iQOO कंपनी ने iQOO Pad 5C को चीन में तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गे है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 2,699 युआन (करीब 37,200) रखी गई है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट 2,999 युआन (करीब 41,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,499 युआन (करीब 48,800 रुपये) है। यह टैब Gray Crystal और Silver Wing कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

iQOO Pad 5c Specifications

Display: iQOO Pad 5c में 12.1-इंच की LCD टचस्क्रीन दी गई है, जो 2.8K रिजोल्यूशन के साथ आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 144Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। बड़ी स्क्रीन होने के कारण यह टैबलेट पढ़ाई, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी काफी उपयुक्त है।

Processor: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया है। यह प्रोसेसर तेज स्पीड और बेहतरीन मल्टीटास्किंग क्षमता प्रदान करता है। टैबलेट को 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिससे यूज़र्स बड़ी फाइलें, ऐप्स और गेम्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

Camera: फोटोग्राफी के लिए iQOO Pad 5c के रियर पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें क्वॉड-स्पीकर पैनोरमिक अकॉस्टिक सिस्टम दिया गया है, जो मूवी देखने, म्यूजिक सुनने और गेमिंग के दौरान शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।

Battery: iQOO Pad 5c में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट एक बार चार्ज होने पर लगभग 12.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप देने में सक्षम है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए यह बैटरी काफी उपयोगी साबित हो सकती है। टैबलेट में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

अगर आप एक ऐसे टैबलेट की तलाश में हैं जिसमें बड़ी और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले, फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार ऑडियो अनुभव मिले, तो iQOO Pad 5c एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह टैबलेट छात्रों, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Also Read:- 9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here