Home News OPPO Reno16 5G भारत में लॉन्च: फीचर्स, कीमत और पूरी जानकारी

OPPO Reno16 5G भारत में लॉन्च: फीचर्स, कीमत और पूरी जानकारी

0
13
OPPO Reno16 5G

OPPO Reno16 5G: ओप्पो कंपनी ने भारतीय बाजार में OPPO Reno16 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी OPPO Reno16 5G और OPPO Reno16c 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। फोन के साथ कंपनी ने पहली बार HoloVerse 3D डिजाइन पेश किया है। इन दोनों स्मार्टफोन का इंतजार ग्राहक बेसब्री से कर रहे थे। इन दोनों स्मार्टफोन के लुक के साथ तगड़े फीचर्स भी दिए गए है।

OPPO Reno16 5G स्मार्टफोन में 6.32-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले व Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 6700mAh बैटरी और Android 16 आधारित ColorOS 16 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। तो आइये विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

OPPO Reno16 5G Price

OPPO कंपनी ने OPPO Reno16 5G स्मार्टफोन को भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 61,999 रुपये और 12GB + 256GB की 67,999 रुपये रखी गई है।

OPPO Reno16 5G स्मार्टफोन की सेल 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, 180 दिनों की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और OPPO Enco Buds 3 Pro+ पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है।

डिस्प्ले6.32-इंच AMOLED, FHD+
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
रियर कैमरा50MP (प्राइमरी) + 50MP (टेलीफोटो) + 50MP (अल्ट्रा-वाइड)
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी6700mAh

OPPO Reno16 5G Specifications

Display: OPPO Reno16 5G मोबाइल में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, पीक ब्राइटनेस 1800 Nits की है। कंपनी ने इसमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो OPPO Reno16 स्मार्टफोन में नया Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पूर्व जेनरेशन की तुलना में CPU और GPU दोनों के मामले में बेहतर एक्सपीरियंस देगा। फोन में गेमिंग और नेटवर्क कनेक्टिविटी का अनुभव बेहतर होता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 आधारित ColorOS 16 दिया गया है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OPPO Reno16 मोबाइल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: फोन में पावर बैकअप के लिए 6700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के साथ फास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए OPPO Reno16 स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS आदि का सपोर्ट मिलता है। Reno 16 की मोटाई 8.22mm और वजन 182 ग्राम है, जबकि Reno 16c की मोटाई 8.44mm और वजन 192 ग्राम है। जिसमें नए AI फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिल जाएंगे।

Also Read:- Realme 16T 5G पर ₹4,000 तक का डिस्काउंट, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here