OPPO Reno 16C 5G: ओप्पो कंपनी ने भारतीय बाजार में OPPO Reno 16 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी OPPO Reno 16 5G और OPPO Reno 16C 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन का इंतजार ग्राहक बेसब्री से कर रहे थे। इन दोनों स्मार्टफोन के लुक के साथ तगड़े फीचर्स भी दिए गए है।
OPPO Reno 16C 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 7000mAh की है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
OPPO Reno16C 5G Price
OPPO कंपनी ने OPPO Reno 16C 5G स्मार्टफोन को भारत में 3 स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। 8GB के साथ 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 46,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम को 256GB मेमोरी के साथ 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा 12GB व 256GB स्टोरेज वाले 5G फोन की कीमत 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन को Stellar Purple, Twilight Violet और Starry White कलर में खरीदा जा सकेगा।
OPPO Reno 16C 5G स्मार्टफोन की सेल 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजेक्शन पर 10% तक कैशबैक, 18 महीने तक Zero Down Payment EMI, 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 180 दिनों की Screen Damage Protection मिलेगी।
OPPO Reno 16C 5G Specifications
Display: OPPO Reno 16C 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। Reno16 की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स और Reno16c की 1,400 निट्स है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो OPPO Reno 16C स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OPPO Reno 16C मोबाइल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: OPPO Reno 16C फोन में पावर बैकअप के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के साथ फास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए OPPO Reno 16C स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS आदि का सपोर्ट मिलता है। Reno 16 की मोटाई 8.22mm और वजन 182 ग्राम है, जबकि Reno 16c की मोटाई 8.44mm और वजन 192 ग्राम है। जिसमें नए AI फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिल जाएंगे।
Also Read:- OPPO Reno16 5G भारत में लॉन्च: फीचर्स, कीमत और पूरी जानकारी





















