OPPO Find X9 को खरीदने का शानदार मौका सामने आया है। अगर आप प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की सेल में इस स्मार्टफोन पर शानदार बैंक डिस्काउंट और आसान EMI ऑफर दिए जा रहे हैं।
OPPO Find X9 स्मार्टफोन में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 7025mAh की जंबो बैटरी दी है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
OPPO Find X9 Specifications
Display: OPPO Find X9 स्मार्टफोन में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2760 × 1256 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। रेजलूशन 2760 × 1256 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 460 PPI व पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन ग्लास लगाया गया है।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी पावरफुल माना जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है।
फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बड़ी रैम की वजह से यूजर्स एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल बिना लैग के कर सकते हैं। वहीं 256GB स्टोरेज फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स सेव करने के लिए पर्याप्त स्पेस देती है।
Camera: OPPO Find X9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है।
यह कैमरा सेटअप लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, टाइम-लैप्स, स्लो-मोशन, स्टिकर, गूगल लेंस, टेक्स्ट स्कैनर और डॉक्यूमेंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सोशल मीडिया लवर्स के लिए शानदार अनुभव देता है।
Battery: ओप्पो ने OPPO Find X9 स्मार्टफोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। अगर आप गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या लगातार सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, तो यह बैटरी आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है।
फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में तेजी से चार्ज हो जाती है। इसके अलावा 50W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
ओप्पो फाइंड एक्स 9 फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट, एनएफसी और टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसमें डेटा सिक्योर रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है।
OPPO Find X9 Price and Offer
OPPO Find X9 का 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 74,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। सेल के दौरान इस फोन पर 5,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक 9 महीने तक की आसान EMI सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसमें लगभग 7,723 रुपये प्रति माह की EMI बनती है। एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराने फोन को बदलकर भी अतिरिक्त छूट प्राप्त की जा सकती है।
अगर आप प्रीमियम कैमरा, दमदार बैटरी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OPPO Find X9 आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
Also Read:- OnePlus N6 5G फोन की सेल शुरू, मिलेगी 8000mAh बैटरी





















