itel Zeno F30 5G: itel कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए किफायती दामों में itel Zeno F30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Zeno सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। फ़ोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए itel Zeno F30 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेस पर आधारित है। साथ ही 8MP AI फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। तो आइये विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
itel Zeno F30 5G Price
itel Zeno F30 5G मोबाइल की कीमत की बात करें तो इस फोन को भारतीय बाजार में काफी सस्ते दामों में उतरा गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत लिस्ट नहीं की है, लेकिन एक ऑफलाइन रिटेलर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपये हो सकती है।
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 999 रुपये कीमत का Cello गिफ्ट सेट भी फ्री मिल सकता है। इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा या नहीं इसकी डिटेल्स नहीं दी गई है।

itel Zeno F30 5G Specifications
Display: itel Zeno F30 फोन में आपको 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले व IPS LCD पैनल दिया गया है, जो पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
Processor: बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए itel Zeno F30 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेस पर आधारित है और इसमें 2 Cortex-A76 कोर 2.3GHz क्लॉक स्पीड पर और 6 Cortex-A55 कोर 2.1GHz क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 Go Edition पर काम करता है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो itel Zeno F30 5G स्मार्टफोन में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP AI फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: itel Zeno F30 5G फोन की बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 10W चार्जिंग का जिक्र है, जबकि प्रोडक्ट ओवरव्यू पेज पर 5000mAh बैटरी और 38 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। ऐसे में बैटरी साइज की जानकारी मिलते ही हम पोस्ट अपडेट कर देंगे।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 10 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 शामिल हैं। इसके अलावा फोन में SA/NSA 5G, NRCA टेक्नोलॉजी, डुअल 5G SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट मिलेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो itel Zeno F30 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Face Unlock, सिंगल स्पीकर और IPX2 रेटिंग मिलती है, जो पानी की बूंदों से सुरक्षा प्रदान करेगी।
Also Read:- OPPO Reno 16C फोन की सेल शुरू, 6199 रुपये तक की बड़ी छूट






















