6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ Oppo K15x मोबाइल लॉन्च

2
18
Oppo K15x in Hindi

Oppo K15x: ओप्पो कंपनी ने अपनी लोकप्रिय K-Series में नया बजट 5G स्मार्टफोन पेश किया है, जिसे कंपनी ने Oppo K15s के साथ चीन में लॉन्च किया है। K15x को K15s से अलग रखते हुए ज्यादा अफोर्डेबल सेगमेंट में उतारा गया है।

Oppo K15x फोन की सबसे बड़ी खासियत 6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, IP64 रेटिंग और Diamond Anti-Drop Architecture दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फ़ोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Oppo K15x Price

Oppo K15x को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,399 युआन यानी लगभग 20,000 रुपये में मिलेगा। वहीं 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,699 युआन यानी करीब 24,400 रुपये रखी गई है। फोन को Glacier White और Prism Purple दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Oppo K15x Specifications

Display: Oppo K15x मोबाइल में 6.75 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप स्विचिंग के दौरान स्मूद अनुभव मिल सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन को देखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस के लिए Oppo K15x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 5G सपोर्ट वाला चिपसेट है और बजट सेगमेंट के फोन में रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।

फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। शुरुआती वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए Oppo K15x फोन में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर कैमरा 1080p रेजोल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि 720p स्लो-मोशन वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कुल मिलाकर कैमरा सेटअप बेसिक है और इसे बजट सेगमेंट के हिसाब से देखा जा सकता है।

Battery: Oppo K15x की सबसे बड़ी USP इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है। हालांकि कंपनी के अनुसार फोन की रेटेड बैटरी कैपेसिटी 6,335mAh है। इतनी बड़ी बैटरी से लंबे समय तक वीडियो देखना, गेमिंग करना और इंटरनेट इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा UFCS फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए Oppo K15x में डुअल-SIM सपोर्ट, Wi-Fi 5 और Bluetooth ऑडियो सपोर्ट मिलता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, एक्सपेंडेबल स्टोरेज और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं।

हालांकि, इस बजट फोन में NFC सपोर्ट नहीं मिलता है, जो कुछ यूजर्स के लिए कमी हो सकती है। लेकिन बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G और मजबूत बिल्ड को देखते हुए Oppo K15x बजट सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।

Also Read:- Redmi 17C 5G की भारत में एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here