itel A300C: itel A300C का नया 3GB RAM वेरिएंट भारत में 8,699 में लॉन्च हो गया है। यह एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन खासकर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद फोन चाहते हैं।
itel A300C मोबाइल में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.56 इंच का डिस्प्ले और Android 16 Go Edition मिलता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
itel A300C Price
itel A300C के नए वेरिएंट में 3GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत 8,699 रखी गई है। यह फोन भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध हो सकता है।
इससे पहले कंपनी ने itel A300C का 4GB RAM वाला वेरिएंट 10,999 में लॉन्च किया था। नया 3GB RAM वाला विकल्प बजट को और कम करता है, जिससे यह स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स और पहला स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प बन सकता है।
itel A300C Specifications
Display: itel A300C मोबाइल में 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस रेंज में 90Hz डिस्प्ले मिलना स्क्रॉलिंग और ऐप नेविगेशन को बेहतर बना सकता है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए itel A300C में 2.2GHz का ऑक्टा-कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali G57 MP1 GPU मिलता है। यह चिपसेट बेसिक ऐप्स, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त है।
नए वेरिएंट में 3GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने वर्चुअल RAM एक्सटेंशन का सपोर्ट भी दिया है, जिससे उपलब्ध RAM को बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Camera: कैमरा की बात करें तो itel A300C में 8MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप बेसिक है और इसे रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए देखा जा सकता है।
Battery: itel A300C की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लगभग 1.5 से 2 दिन का बैकअप दे सकती है। चार्जिंग के लिए फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट, Type-C OTG और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलते हैं।
अन्य फीचर्स
itel A300C एक 4G स्मार्टफोन है; इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलता है। इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, DTS साउंड और IR रिमोट सेंसर भी मिलता है। IR सेंसर से यूजर्स सपोर्टेड होम अप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं।
Also Read:- 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ Oppo K15x मोबाइल लॉन्च




















