Oppo F35 Pro 5G: Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo F35 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले और सेल्फी-फोकस्ड कैमरा के लिए जाना जाएगा।
Oppo F35 Pro 5G मोबाइल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरा दिया है। यह फोन Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon तथा अन्य रिटेल साइट्स से खरीदा जा सकेगा। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Oppo F35 Pro 5G Price in India
Oppo F35 Pro 5G भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 45,999 की कीमत पर आता है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 49,999 में मिलेगा। सबसे टॉप वेरिएंट, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है, की कीमत 54,999 रखी गई है।
लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी 10% तक बैंक डिस्काउंट, 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI, 10% तक एक्सचेंज बोनस और 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। फोन ट्विलाइट ब्राउन, वेव ब्लू और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Oppo F35 Pro 5G Specifications
Display: Oppo F35 Pro 5G फोन में आपको 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है। और डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फीचर गेमिंग, वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूथ अनुभव दे सकता है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB या 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16.0 के साथ चलता है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए Oppo F35 Pro 5G के पीछे दो कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। OIS सपोर्ट लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग में स्थिरता देने में मदद कर सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। क्रिएटर्स, रील बनाने वाले यूजर्स और वीडियो कॉल को प्राथमिकता देने वालों के लिए यह फ्रंट कैमरा एक बड़ा हाइलाइट हो सकता है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, गेमर्स और लंबे सफर के लिए यह फोन बेहतर विकल्प हो सकता है।
बैटरी चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।
Oppo F35 Pro 5G Other Features
Oppo F35 Pro 5G में IP69K रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट मिलता है।
डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 16.26 सेमी, चौड़ाई 7.76 सेमी और मोटाई 0.84 सेमी है। इसका वजन 210 ग्राम है। बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी ने फोन को काफी स्लिम प्रोफाइल में रखने की कोशिश की है।
Also Read:- Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा से लैस




















