Monday, February 23, 2026
Google search engine
HomeUpcoming Mobileभारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion

भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion: Motorola कम्पनी अक्सर अपने फोन को लेकर लगातार सुर्खियों में बना रहता है। इसी बीच कंपनी ने एक बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। अगर नया फोन लेने जा रहे हैं तो ये ख़बर आपके लिए है। क्योंकि कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion के लॉन्च का ऐलान कर दिया है।

Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। यह फोन 28 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए फोन की उपलब्धता से भी जुड़ी जानकारी कंफर्म हो चुकी है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी।

Motorola Edge 70 Fusion specifications

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion फोन में 50MP Sony Lyt 710 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड व मैक्रो डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। यह कर्व्ड डिस्प्ले होने वाला है। वहीं, फोन की बैटरी 7000mAh की होगी।

Motorola Edge 70 Fusion फोन में दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं, जिनमें Orient Blue और Sporting Green कलर ऑप्शन शामिल होंगे। फोन के बैक पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाने वाला है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इस मॉड्यूल में कंपनी ने LED लाइट को भी जगह दी है। फोन के बैक पैनल के बीचोबीच Motorola लोगो को स्थित किया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट मौजूद होगा।

Also Read :- सिर्फ ₹809 EMI में घर लाएं Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन – शानदार ऑफर!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular