itel ZENO 100: भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी itel ने अपना नया किफायती स्मार्टफोन itel ZENO 100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी हमेशा कम कीमत में बेहतर फीचर्स देने के लिए जानी जाती है और ZENO 100 भी उसी रणनीति का हिस्सा है।
itel ZENO 100 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, UNISOC प्रोसेसर और 5000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जो इस प्राइस रेंज में आमतौर पर देखने को नहीं मिलते। आइए विस्तार से जानते हैं itel ZENO 100 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी और कीमत के बारे में।
itel ZENO 100 Specifications
Display: itel ZENO 100 स्मार्टफोन में Zeno 100 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Dynamic Bar फीचर भी दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और लाइव अलर्ट दिखाने का काम करता है।
Processor: प्रोसेसर कि बात करे तो itel ZENO 100 स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G57 MP1 GPU मिलता है। इसमें 3GB या 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Zeno 100 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
Battery: बैटरी के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें Ultralink नाम का फीचर भी दिया है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह कम नेटवर्क वाले इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi Fi, Bluetooth 5, GPS और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
itel ZENO 100 Price
कीमत कि बात करे तो itel Zeno 100 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 3GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 6866 रुपये है। वहीं मोबाइल का दूसरा वेरिएंट 64GB मेमोरी के साथ 4GB RAM सपोर्ट करता है जिसे 7285 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन को Titanium Gold, Pure Black और Silk Green कलर में खरीदा जा सकता है जो सिर्फ शॉपिंग साइट अमेजन पर बिकेगा।


