HomeUpcoming MobilePoco C85x 5G स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Poco C85x 5G स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Poco C85x 5G: पोको ब्रांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि कंपनी भारतीय बाजार में Poco C85x 5G स्मार्टफोन को पेश करने जा रही है। कंपनी ने Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव की है, जहां इस फोन की लॉन्च डेट और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar को Poco C85x 5G स्मार्टफोन के साथ देखा जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 10 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। जिससे फोन का रियर डिजाइन भी सामने आया है। कंपनी इस डिवाइस को “Battery Ka Khiladi” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है।

Poco C85x 5G Specifications

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस की कोई डिटेल शेयर नहीं की है लेकिन इस फोन के टीचर पोस्ट से ऐसा लगता है कि इस फोन में कंपनी लंबे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी का सपोर्ट दे सकती है। वही लीक हुई पिछली लिस्टिंग के मुताबिक इस 5G स्मार्टफोन का रियर कैमरा सेटअप 32 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Poco C85 5G Specifications

Display: POCO C85 5G की बात करें तो इसमें 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ स्क्रीन है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पानी की छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह एंड्राइड 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है।

Processor: प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Battery: पावर बैकअप के लिए POCO C85 5 में 6000mAh बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Also Read:- Best 5G Phone Under 10000: 10 हजार रुपये से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स, शानदार कीमत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular