HomeNewsOppo K14x 5G स्मार्टफोन का सस्ता वेरिएंट भारत में लॉन्च

Oppo K14x 5G स्मार्टफोन का सस्ता वेरिएंट भारत में लॉन्च

Oppo K14x 5G: ओप्पो कंपनी अक्सर अपने स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। फिलहाल कंपनी ने Oppo K14x 5G फोन का सस्ता वेरिएंट पेश किया है। ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने फोन को नए 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है।

Oppo K14x 5G स्मार्टफोन 6.75 इंच का डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा तथा 6500mAh की दमदार बैटरी दी है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Oppo K14x 5G Specifications

Display: Oppo K14x 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करे तो इसमें आपको 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले में 1,125 Nits की पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले में मिलती है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।

Processor: स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करे तो शानदार परफॉर्मेंस के लिए टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB RAM व 128GB स्टोरेज मॉडल मिलता है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करे तो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Oppo K14x 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जिससे आप फोन को काफी समय तक चला सकते है। फोन का डायमेंशन 166.6 x 78.5 x 8.6mm और भार 212 ग्राम है।

Oppo K14x 5G Price

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Oppo K14x 5G को नए 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। यह इस फोन का सबसे सस्ता मॉडल है। इस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।

कंपनी ने फोन को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया था, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को Icy Blue और Prism Violet कलर ऑप्शन में पेश किया है।

Also Read:- 6,300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Poco C85x 5G भारत में लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular