iPhone 17 Pro Max: अगर आप भी iPhone के दीवाने हैं और आप फोन को लेने के लिए एक बेहतरीन ऑफर का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि कंपनी ने iPhone 17 Pro Max फोन पर तगड़ा ऑफर लेकर आई है जिससे आप कम कीमत में अपना बना सकते हैं।
Apple ने इस फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था और लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई थी। यह कंपनी का सबसे महंगा और टॉप-एंड मॉडल है।
iPhone 17 Pro Max Price in India
अगर मौजूदा ऑफर्स की बात करें तो यह फोन फिलहाल Vijay Sales पर 1,45,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो लॉन्च प्राइस से 4410 रुपये कम है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर करीब 4500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह इस फोन की प्रभावी कीमत लगभग 1,40,990 रुपये तक आ जाती है।

इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 17 Pro Max Specifications
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में ए19 प्रो प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा ये प्रो मॉडल वैपर कूलिंग चैंबर के साथ आता है जिससे फोन में हीट जेनरेट नहीं होती और फोन कूल डाउन रहता है। इस डिवाइस में 6.9 इंच ओलेड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
iPhone 17 Pro Max में पीछे की तरफ तीन 48MP कैमरे हैं, जिनमें एक प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें एक अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा है जो सेंटर-स्टेज फीचर्स को सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ भी इसकी एक और खासियत है।
Also Read:- 5G Smartphone Under 10000: कम बजट में दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स


