HomeBest DealsVivo V70 FE स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo V70 FE स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo V70 FE: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नई तकनीक और शानदार डिजाइन वाले फोन पेश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने Vivo V70 FE स्मार्टफोन को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया। वहीं इस फोन की सेल शुरू कर दी गई।

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं Vivo V70 FE स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Vivo V70 FE Specifications

Display: Vivo V70 FE स्मार्टफोन में यूजर्स को बड़ा और शानदार डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6.83 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलती है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। यह डिस्प्ले Q10+ AMOLED पैनल पर आधारित है, इसके अलावा इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग काफी स्मूद हो जाती है। डिस्प्ले में 449PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है, जिससे स्क्रीन पर दिखने वाले टेक्स्ट और इमेज काफी शार्प नजर आते हैं। वहीं इसकी 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है।

Processor: Vivo V70 FE स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह एक 4 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान फोन स्मूद तरीके से काम करता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित है और इसमें कंपनी का कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 6 दिया गया है। यह इंटरफेस यूजर्स को नया और बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है।

Camera: कैमरा के मामले में Vivo V70 FE स्मार्टफोन काफी दमदार नजर आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है।

यह कैमरा f/1.88 अपर्चर, ऑटोफोकस और OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट के साथ आता है। OIS की मदद से फोटो और वीडियो शूट करते समय कैमरा स्टेबल रहता है, जिससे तस्वीरें ज्यादा साफ और शार्प आती हैं। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जो 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। यह कैमरा ग्रुप फोटो या बड़े सीन कैप्चर करने के लिए काफी उपयोगी होता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा अच्छी क्वालिटी की सेल्फी लेने के साथ-साथ सोशल मीडिया के लिए शानदार फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने में भी मदद करता है।

Battery: Vivo V70 FE स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने की वजह से यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इतनी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी है। इसकी मदद से फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है और आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

Vivo V70 FE Price

भारत में Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए ₹37,999 रखी गई है। इसके अलावा 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें ₹40,999 और ₹44,999 हैं।

फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है Monsoon Blue और Northern Lights Purple, इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart और Amazon से भी खरीदा जा सकता है। खरीदारी पर ग्राहक क्रेडिट कार्ड या EMI पेमेंट पर ₹4100 तक की छूट और Paytm UPI पेमेंट पर भी छूट पा सकते हैं। इसके अलावा 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट, Rs. 399 में Buyback ऑप्शन और Jio के जरिए 18 महीने के लिए 2000GB क्लाउड स्टोरेज भी उपलब्ध है।

Also Read:- OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular