Infinix Note 60 Pro 5G: इनफिनिक्स कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह Infinix Note 60 सीरीज के तहत लॉन्च पहला मॉडल है। इस फोन का लुक काफी स्टाइलिश दिया गया है। साथ ही इसमें आपको एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे।
Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Infinix Note 60 Pro Specifications
Display: Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 4500 Nits की ब्राइटनेस मिलती है।
Processor: इस फोन की परफॉर्मेंस की बात करे तो इसमें आपको 4nm octa core Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने फोन में 8GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज पेश की है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस मोबाइल में आपको 6500mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट व 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जो मोबाइल को तेजी से चार्ज करेगा। फोन का डायमेंशन 162.37×77.17×7.45mm और भार 200 ग्राम है।
Infinix Note 60 Pro Price in India
कंपनी ने Infinix Note 60 Pro फोन को 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। बैंक कार्ड के जरिए कंपनी फोन पर अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
फोन की सेल भारत में 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस फोन को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। फोन में कंपनी ने Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange कलर ऑप्शन मौजूद है।
Also Read:- Apple Days Sale: iPhone 17 सीरीज पर भारी छूट, खरीदने का शानदार मौका




















