Home Best Deals ख़ुशख़बरी! OPPO के इस स्मार्टफोन पर फाडू डिस्काउंट

ख़ुशख़बरी! OPPO के इस स्मार्टफोन पर फाडू डिस्काउंट

0
7
OPPO Reno 15 Pro Mini Price

OPPO Reno 15 Pro Mini: क्या आप भी ओप्पो ब्रांड के स्मार्टफोन के दीवाने हैं, और आप कम बजट में किफायती स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो OPPO Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन पर कंपनी 6499 रुपये का फाडू डिस्काउंट दे रही है। तो देरी न करें, तुरंत इस ऑफर का फ़ायदा उठायें।

OPPO Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन में आपको 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 8450 4nm प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा ऑफर के बारे में।

OPPO Reno 15 Pro Mini स्पेसिफिकेशन्स

Display: ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और लोकल पिक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। इसका रेजलूशन 2640 × 1216 पिक्सल है। इस पर सुरक्षा के लिए Crystal Shield Glass लगाया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी पावरफुल है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसके साथ Mali-G720 MC7 GPU मिलता है, जिससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है। यह डिवाइस 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे आपको स्टोरेज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Camera: फोटोग्राफी के लिए रेनो 15 प्रो मिनी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पहला 200MP का मेन, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 50MP का पेरीस्कोप सेंसर मौजूद है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। OPPO Reno 15 Pro Mini में 50MP का कैमरा दिया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इस कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

Battery: इस स्मार्टफोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है। साथ ही, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आपका फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OPPO ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स दिए गए हैं। इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है। इसका वजन 187 ग्राम है।

OPPO Reno 15 Pro Mini की कीमत व ऑफर

OPPO Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹59,999 है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट ₹64,999 में आता है।

ऑफर की बात करें तो Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,420 का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹3,079 का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह कुल ₹6,499 तक का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक इस फोन को 9 महीने की EMI पर ₹7,223 प्रति माह में भी खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ हो, तो OPPO Reno 15 Pro Mini आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। खासकर मौजूदा डिस्काउंट ऑफर इसे और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बना देता है।

Also Read:- 7 मई को भारत में लॉन्च होगा Vivo X300 FE स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here