Home News Dimensity 6300 के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G

Dimensity 6300 के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G

0
1
Realme C100 5G launch

Realme C100 5G को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है, और यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री करता है। पिछले महीने कंपनी ने इसका 4G वर्जन थाईलैंड में लॉन्च किया था, वहीं अब 5G मॉडल को और बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। इस फोन का डिज़ाइन काफी आकर्षक रखा गया है और इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसी खूबियां मिलती हैं।

Realme C100 5G स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले व MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Realme C100 5G स्पेसिफिकेशन्स

Display: Realme C100 5G में 6.8 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। यह एक LCD पैनल है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है। खास बात यह है कि इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाता है। इसके अलावा 900 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 6nm फेब्रिकेशन पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। यह प्रोसेसर डेली यूज, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 GPU दिया गया है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर होता है। फोन Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है, जो यूजर को लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद इंटरफेस देता है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए Realme C100 5G में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ AI सपोर्ट और LED फ्लैश भी मौजूद है, जिससे लो-लाइट में भी ठीक-ठाक फोटो ली जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा बेसिक यूज के लिए ठीक है, हालांकि हाई-एंड फोटोग्राफी की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Battery: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन या उससे ज्यादा चल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। खास बात यह है कि इसमें 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, यानी आप इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

Realme C100 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है 4GB RAM + 128GB स्टोरेज व 4GB RAM + 256GB स्टोरेज दी गई है।दोनों वेरिएंट सामान्य यूज के लिए पर्याप्त स्टोरेज और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

Realme C100 5G की कीमत

इस स्मार्टफोन को फिलहाल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (लगभग ₹22,149) रखी गई है। वहीं 4GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 209 यूरो (लगभग ₹23,269) है। यह फोन Purple और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसे Belgium Amazon पर खरीदा जा सकता है।

Realme C100 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप कम कीमत में लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि कैमरा सेगमेंट में यह थोड़ा साधारण है, लेकिन बाकी फीचर्स इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बनाते हैं।

Also Read:- Flipkart Sasa Lele Sale 2026: Flipkart पर स्मार्टफोन मिलेंगे बेहद सस्ते!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here