HMD Vibe 2 5G: अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने जा रहे है और आपका बजट कम है तो आपके लिए यह खबर बेहद जरुरी है क्योकि Nokia का फोन बनाने वाली टेक कंपनी एचएमडी ने भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन का लुक बेहद ही शानदार दिया गया है।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच डिस्प्ले है और ये ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है। HMD Vibe 2 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसमें 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
HMD Vibe 2 5G Specifications
Display: HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है और IPS LCD पैनल पर आधारित है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है।
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें 2D ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया है। फोन का डिजाइन काफी आकर्षक और स्टाइलिश बनाया गया है, जो पहली नजर में प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा अनुभव देता है।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में HMD Vibe 2 5G फोन को Unisoc T8200 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मार्केट में इसे एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया गया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जो AI सेंसर के साथ काम करता है।
यह कैमरा अच्छी डिटेल और कलर के साथ फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। दिन के समय फोटो क्वालिटी काफी बेहतर देखने को मिल सकती है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के लिए अच्छा अनुभव प्रदान करता है।
Battery: पावर बैकअप के लिए HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन लगभग 24 घंटे तक कॉलिंग टाइम दे सकता है।
फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है और अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही दिया जाएगा। बड़ी बैटरी के कारण यह फोन लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और इंटरनेट इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi व Bluetooth 5.0 दिया गया है और यह सस्ता मोबाइल 8 5G Bands सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
HMD Vibe 2 5G Price
भारत में HMD Vibe 2 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है।
हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद इस स्मार्टफोन को सिर्फ 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
यह ऑफर Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, SBI कार्ड और UPI पेमेंट पर उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 26 मई से Flipkart पर शुरू होगी।
Also Read:- Acer Aspire 5 AI वाला धांसू लैपटॉप लॉन्च, Intel Ultra 7 से मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस




















