Home News 200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी के साथ iQOO 15T लॉन्च

200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी के साथ iQOO 15T लॉन्च

0
4
iQOO 15T लॉन्च

iQOO 15T: iQOO कंपनी ने अपना एक और दमदार स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम iQOO 15T है। इस फोन का लुक बेहद शानदार दिया गया है, साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं।

iQOO 15T स्मार्टफोन में आपको 6.82-इंच का 2K डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर दिए गए हैं। साथ ही iQOO 15T Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है और इसमें 200-मेगापिक्सल के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

iQOO 15T Specifications

Display: iQOO 15T स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 6.82 इंच का है। यह एक 8T LTPO डिस्प्ले है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है।

Processor: इस फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कंपनी की इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी लगी है। फोन में 8GB से लेकर 16GB तक रैम, और 256GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज विकल्प मिल जाते हैं। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन मिलती है।

Camera: कैमरा सेटअप के मामले में आपको 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें कथित तौर पर Samsung HP5 सेंसर मिलता है। किसी फोन में कंपनी ने पहली बार 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इस्तेमाल किया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें दिया गया है।

Battery: iQOO 15T फोन में 8,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। वहीं इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है। फोन की मोटाई 8.25mm की है और वजन 216 ग्राम है। कंपनी ने इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया है।

iQOO 15T Price

iQOO 15T स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसको चीन में 12GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 4,099 (लगभग 58,000 रुपये) पर सेट किया गया है। ये 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, और 16GB + 512GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी अवेलेबल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 4,499 (लगभग 64,000 रुपये), CNY 4,799 (लगभग 68,000 रुपये) और CNY 5,199 (लगभग 74,000 रुपये) है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 85,000 रुपये) रखी गई है। ये हैंडसेट किंगयुन, ट्रैक एडिशन, और लीजेंड एडिशन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

Also Read:- itel A100 Pro स्मार्टफोन भारत में 8999 रुपये में लॉन्च, जानें फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here