Home News itel A100 Pro स्मार्टफोन भारत में 8999 रुपये में लॉन्च, जानें फीचर्स

itel A100 Pro स्मार्टफोन भारत में 8999 रुपये में लॉन्च, जानें फीचर्स

0
1
itel A100 Pro

itel A100 Pro: itel कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बेहद सस्ते दामों में itel A100 Pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। साथ ही इस फोन का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्योंकि इस फोन का लुक iPhone 17 Pro को टक्कर दे रहा है। यह फोन फरवरी में लॉन्च हुए itel A100 का ही अपग्रेड वर्जन है।

itel A100 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड फोन है, जो कि काफी मजबूती के साथ आता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं itel A100 Pro फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारे में।

itel A100 Pro

itel A100 Pro Specifications

Display: डिस्प्ले की बात करें तो itel A100 Pro फोन में 6.6-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन में यूजर्स को Dynamic Bar का फीचर भी मिलेगा​। itel A100 Pro की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

Processor: itel A100 Pro स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह octa-core Unisoc T7100 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही A100 Pro स्मार्टफोन Android 15 Go Edition के साथ आया है। जिसके जरिए आप मल्टीटास्किंग, स्मूथ गेमिंग व शानदार वीडियो कॉल्स को इन्जॉय कर सकेंगे। मजबूती के लिए यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए itel A100 Pro स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Battery: पावर बैकअप के लिए itel A100 Pro 5000mAh की बैटरी दी गई है और स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

यह सस्ता स्मार्टफोन Ultralink तकनीक के साथ लाया गया है। इस टेक्नोलॉजी के चलते नो नेटवर्क वाले एरिया में भी बिना मोबाइल सिग्नल के कॉल किया जा सकता है। वहीं आइटेल ए100 प्रो MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्मार्टफोन है जो इसे जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी मजबूती प्रदान करता है। इस फोन में IR blaster भी दिया गया है, जिसके चलते मोबाइल से ही टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।

itel A100 Pro Price in India

कीमत की बात करें, तो कंपनी ने भारत में Itel A100 Pro स्मार्टफोन को मात्र 8,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है।

ऑफर की बात करें, तो कंपनी पहले 100 दिन फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोवाइड कर रही है। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें Comet Orange, Cloud White और Black आदि शामिल हैं।

Also Read:- भारत में लॉन्च हुआ Moto G37 स्मार्टफोन, जानें खासियत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here