Realme 16T 5G: रियलमी कंपनी ने भारतीय बाजार में Realme 16T 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का इंतजार ग्राहक बेसब्री से कर रहे थे। इस फोन का लुक बेहद ही शानदार दिया गया है। साथ ही इस फोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल जायेंगे।
Realme 16T 5G स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Realme 16T 5G Specifications
Display: डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16T 5G मोबाइल में आपको 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन कई स्मार्टफोन को टक्कर देता है। इस फोन में पावर के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बेहतरीन लेने के लिए में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: Realme 16T 5G मोबाइल में मिलने वाली बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 8000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
Realme 16T 5G Price
Realme 16T 5G मोबाइल की कीमत की बात करें तो 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
Realme 16T 5G फोन की प्री सेल आज से लेकर 26 मई तक चलेगी। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 27 मई उपलब्ध होगा। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
Also Read:- Best AC Under Budget: किफ़ायती दामों में मिल रहे LG, Samsung और Blue Star के AC





















