Home News OnePlus Nord CE6 भारत में लॉन्च, जानें खूबी

OnePlus Nord CE6 भारत में लॉन्च, जानें खूबी

0
1
OnePlus Nord CE6 Price

OnePlus Nord CE6: OnePlus कंपनी भारत भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन लगातार सुर्खियों में बनें हुए थे। इन दोनों डिवाइस को नॉर्ड सीरीज में जोड़ा गया है। इन स्मार्टफोन का लुक बेहद ही शानदार दिया गया है। OnePlus Nord CE6 को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

OnePlus Nord CE6 स्मार्टफोन में बड़ी 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

OnePlus Nord CE6 स्पेसिफिकेशन्स

Display: OnePlus Nord CE6 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। इसके अलावा फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक काफी प्रीमियम रखा गया है। कंपनी ने इसे स्लिम बॉडी और आकर्षक फिनिश के साथ पेश किया है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus Nord CE6 काफी दमदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूसेज के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है।

फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और क्लीन एक्सपीरियंस मिलता है। इसके साथ ही डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जो म्यूजिक और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बनाते हैं।

Camera: फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो शानदार फोटो क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट और अन्य फोटोग्राफी फीचर्स बेहतर हो जाते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इससे कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीँ फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। यहां तक कि पानी में गिरने के बाद भी यह आसानी से काम कर सकता है।

OnePlus Nord CE6 की कीमत

कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE6 का शुरुआती वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Fresh Blue, Pitch Black और Lunar Pearl जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी बिक्री 8 मई से शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे ग्राहक इसे और सस्ते में खरीद सकेंगे।

Also Read:- Vivo X300 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here