Home News OnePlus 15R स्मार्टफोन हुआ महंगा! जानें कीमत

OnePlus 15R स्मार्टफोन हुआ महंगा! जानें कीमत

0
5
OnePlus 15R Price hike

OnePlus 15R: OnePlus कंपनी अपने ग्राहकों को लगातार झटका दे रही है। क्योंकि कंपनी लगातार OnePlus 15R स्मार्टफोन के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। OnePlus 15R स्मार्टफोन को कंपनी ने 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, अब इसी मॉडल को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

OnePlus 15R स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी भी 7,400mAh की है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

OnePlus 15R Specifications

Display: OnePlus 15R फोन में 6.8 इंच डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। ये फोन आप लोगों को 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिल जाएगा।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 15R फोन में आपको 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, दूसरा कैमरा 8MP का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: पावर बैकअप के लिए यह OnePlus 5G फोन में तगड़ी 7400mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट आ चुका है। वहीं इस वनप्लस के फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

OnePlus 15R Price Hike

OnePlus 15R स्मार्टफोन ब्रांड ने भारतीय बाजार में 2 वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 47,999 रुपये थी। वहीं, इसका 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये में पेश किया गया था।

हालांकि, बाद में कंपनी ने फोन की कीमतों में इजाफा करके इसे क्रमश: 50,499 रुपये व 54,499 रुपये कर दिया था। वहीं, अब 1 बार फिर यह फोन महंगा हो गया है। अब फोन के 50,499 रुपये वाले मॉडल को आप 54,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, 54,999 रुपये मॉडल को 59,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस तरह से देखा जाए तो फोन की कीमत लॉन्च के बाद से 7000 रुपये बढ़ गई है।

Also Read:- Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here