OPPO Find X9s : भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए ओप्पो कंपनी ने अपना OPPO Find X9s व OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन काफी दिनों से सुर्खियों में लगातार बना हुआ था। इस फोन का लुक ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।
Oppo Find X9s स्मार्टफोन में आपको 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का प्रोसेसर है और 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Oppo Find X9s Specifications
Display: Oppo Find X9s स्मार्टफोन में 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Oppo Find X9s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करे तो Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1, USB Type-C और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Oppo Find X9s Price in India
Oppo Find X9s स्मार्टफोन कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके अलावा 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध होगी।
यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 28 मई से बिक्री शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और Oppo ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। यह हैंडसेट Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Also Read:- 200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी के साथ iQOO 15T लॉन्च




















