Vivo Y600 Turbo 5G: वीवो कंपनी ने चीन में अपने ग्राहकों के लिए Vivo Y600 Turbo 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को काफी प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। जिससे इस फोन का लुक ग्राहकों को काफी लुभा रहा है। इस फोन में आपको कई तगड़े फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।
Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस फोन में 9,000mAh की बढ़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Vivo Y600 Turbo Specifications
Display: Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसे आंखों की सुरक्षा के लिए खास सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।
Processor: इस फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 12GB तक की फास्ट (LPDDR4x) रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर (पोर्ट्रेट फोटो के लिए) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Battery: Vivo Y600 Turbo फोन की बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
अन्य फीचर्स
Vivo Y600 Turbo फोन में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। सुरक्षा के लिए इसमें स्क्रीन के अंदर (इन-डिस्प्ले) फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 5G, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, GPS और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे सभी जरूरी सेंसर्स मौजूद हैं।
Vivo Y600 Turbo Price
Vivo Y600 Turbo फोन चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है, जिसका प्राइस 2299 युआन यानी 32,200 रुपये के करीब है। इसी तरह यह 12GB RAM वाला वीवो स्मार्टफोन 256GB और 512GB मेमोरी पर लाया गया है जिनकी कीमत क्रमश: 2599 युआन और 2899 युआन यानी 36,400 रुपये और 40,600 रुपये के करीब है। चीन में यह फोन Millennial Pink, Electric Blue और Dune Gold कलर में बिकेगा।
Also Read:- 4 जून को भरत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro Plus





















