Home Best Deals Realme 16T फोन की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा ऑफर

Realme 16T फोन की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा ऑफर

0
1
Realme 16T

Realme 16T 5G: रियलमी कंपनी ने भारतीय बाजार में Realme 16T 5G स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन का इंतजार ग्राहक बेसब्री से कर रहे थे। फ़िलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन की सेल शुरू कर दी है। साथ ही इस फोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल जायेंगे।

Realme 16T 5G स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Realme 16T 5G Specifications

Display: डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16T 5G मोबाइल में आपको 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन कई स्मार्टफोन को टक्कर देता है। इस फोन में पावर के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बेहतरीन लेने के लिए में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: Realme 16T 5G मोबाइल में मिलने वाली बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 8000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Realme 16T 5G Price

Realme 16T 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इस फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB व 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल क्रमश: 31,999 व 34,999 रुपये में मिल रहा है।

Realme 16T 5G स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसे पहली सेल के दौरान 2228 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकेगा।

Also Read:- Oppo A6c फोन भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 13,999

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here