Home News Oppo A6c फोन भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 13,999

Oppo A6c फोन भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 13,999

0
3
Oppo A6c in Hindi

Oppo A6c: ओप्पो कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए अपना किफायती Oppo A6c स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की A-सीरीज का नया मॉडल है। यह फोन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कम बजट में एक भरोसेमंद और फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन चाहते हैं।

Oppo A6c फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसमें Unisoc चिपसेट और 4GB रैम मिलती है। इसकी स्टोरेज 128GB है। फोटो क्लिक करने के लिए 13MP का कैमरा भी दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Oppo A6c Specifications

Display: Oppo A6c स्मार्टफोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। इसे IP64 रेटिंग दी गई है। यानी कि यह डस्ट और स्प्लेश प्रूफ है।

Processor: Oppo A6c में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया। साथ ही Mali-G57 GPU, 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें Proximity और Ambient लाइट जैसे सेंसर दिए गए हैं। पर्सनल डेटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6c मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हुआ है। इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.2 और फील्ड ऑफ व्यू 81 डिग्री है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। इससे शानदार सेल्फी क्लिक करने के साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में आपको बड़ी मिलने वाली है, Oppo A6c स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है यानी जरूरत पड़ने पर इस फोन से आप किसी दूसरे फोन या किसी अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा इस फोन में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो फोन को धूल और पानी से सुरक्षा भी देती है। फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है और Bluetooth 5.2 व Wi‑Fi 5 कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Oppo A6c Price

कीमत की बात करें तो भारत में Oppo A6c मोबाइल को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज है, उसकी कीमत 16,999 रुपये है। डिवाइस अभी भारत में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन Feather White और Stone Brown कलर में आता है।

Also Read:- 11999 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here