Home News 12 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ Lava Bold N2 5G

12 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ Lava Bold N2 5G

0
9
Lava Bold N2 5G Price

Lava Bold N2 5G: लावा कंपनी ने अपने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर भारतीय बाजार में Lava Bold N2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। 6.75 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी, बेहतर फंक्शनिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए Unisoc T8200 6nm चिपसेट, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Lava Bold N2 5G Price

इस शानदार फोन की कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 5G फोन को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। इस सस्ते 5जी फोन का प्राइस 12,999 रुपये है। लेकिन शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद Lava Bold N2 5G फोन 11,999 रुपये में बिकेगा।

Lava Bold N2 5G फोन की सेल 9 जून से शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू होगी, जिसे Regal Gold और Billionaire Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

Lava Bold N2 5G Specifications

Display: Lava Bold N2 5G मोबाइल को 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इस 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जो इस प्राइस रेंज के 5जी मोबाइल में दिया जाना वाकई में अच्छा है। लावा बोल्ड एन2 5जी फोन स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश है जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बनाती है।

Processor: बेहतरीन प्रोसेसिंग के लिए Lava Bold N2 5G फोन को UNISOC T8200 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लावा ने अपने नए सस्ते 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है।

Camera: फोटो और वीडियो के लिए लावा के इस मोबाइल फोन में 13MP का बैक कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट भी मिलती है। इसमें पोट्रेट और नाइट जैसे कैमरा मोड दिए गए हैं।

Battery: Lava Bold N2 5G फोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। वहीं इस सस्ते 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Bold N2 5G फोन वॉटर और डस्ट प्रूफ है। इसके साथ वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

Also Read:- Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here