OnePlus N6: OnePlus कंपनी ने हाल ही में OnePlus N6 स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में बना हुआ था। फिलहाल कंपनी ने अब इस फोन के भारतीय बाजार में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इस फोन को N Series के अंतर्गत पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी हैं।
OnePlus N6 Launch Date
वनप्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर OnePlus N6 के इंडिया लॉन्च का एलान किया है। भारतीय बाजार में OnePlus N6 स्मार्टफोन की लॉन्च की बात करें तो OnePlus N6 स्मार्टफोन को 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
OnePlus N6 Specifications
Display: OnePlus N6 में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ रहेगा। बड़ी स्क्रीन मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकती है।
Processor: फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह चिपसेट रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी आसानी से संभाल सकता है। OnePlus का OxygenOS आधारित Android 16 यूजर्स को स्मूथ और क्लीन अनुभव प्रदान करेगा।
Camera: फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा अच्छी डिटेल और बेहतर कलर आउटपुट देने में सक्षम होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Battery: OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन से भी अधिक का बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे फोन अपेक्षाकृत कम समय में चार्ज हो सकेगा।
फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन, USB Type-C पोर्ट और IP64 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगी। OnePlus N6 को ग्रीन और ब्लैक जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है।

OnePlus N6 Price
कीमत की बात करें तो OnePlus N सीरीज को भारत में 18,000 रुपये से 25,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन कंपनी के अफोर्डेबल OnePlus Nord फोन्स से कम प्राइसिंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वनप्लस का यह नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन की सेल अमेज़न पर होगी। यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। उम्मीद है कि फोन की पहली सेल जुलाई के पहले वीक में हो सकती है।
Also Read:- Vivo X300 Ultra फोन पर 16,000 रुपये की छूट, जानें फीचर्स और कीमत





















