Home News HMD ने भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G का नया वेरिएंट...

HMD ने भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G का नया वेरिएंट लॉन्च

0
5
HMD Vibe 2 5G Price

HMD Vibe 2 5G : HMD कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन उस वक्त 4GB RAM पर पेश किया गया था जो 64GB और 128GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं आज इस 5जी फोन को और भी ताकतवर बनाते हुए कंपनी ने एचएमडी वाइब 2 5जी फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया है।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 6.745-इंच का HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, स्मार्टफोन में Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही इस मोबाइल में 6000mAh बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

HMD Vibe 2 5G Price

कीमत की बात करें तो HMD Vibe 2 5G फोन का नया वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है। इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये है। शुरुआती सेल में बैंक ऑफर के तहत कंपनी इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। छूट के बाद यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बन रहा है और इस 6जीबी रैम वाले 5जी फोन को 14,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है और नए मोबाइल पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट ICICI, SBI, Axis, HDFC, Kotak और BOB बैंक ग्राहकों को दिया जा रहा है।

HMD Vibe 2 5G Specifications

Display: HMD Vibe 2 5G मोबाइल में आपको 6.75 इंच की एचडी+ वी-नॉच आईपीएस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात की जाये तो इस फोन में आपको Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। एचएमडी 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50MP मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Vibe 2 5G में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो HMD Vibe 2 5G मोबाइल में आपको 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 24 घंटे तक का कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है।

अन्य फीचर्स

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में IP64 रेटिंग पर पेश किया है जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi व Bluetooth 5.0 जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सहित फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बताते चलें कि यह सस्ता स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है जिसमें हर कंपनी के नंबर पर फास्ट इंटरनेट मिलेगा।

Also Read:- MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here