Moto G77 Power: Motorola कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में Moto G77 Power स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी के G सीरीज का है। इस फोन में आपको कई तगड़े फीचर्स व दमदार प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
Moto G77 Power फोन में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिए हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32MP कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Moto G77 Power Price
Moto G77 Power स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस नए 5जी फोन को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Moto G77 Power की सेल 13 जुलाई से शुरू होगी और कंपनी इस पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी देगी। स्कीम में Moto G77 Power 23,999 रुपये में बिकेगा। इसे PANTONE Nautical Blue, Fuchsia Red और Impenetrable कलर में खरीदा जा सकेगा।
| डिस्प्ले | 6.72 इंच Full HD+ LCD |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6400 (6nm) |
| रैम/स्टोरेज | 8GB RAM/ 128GB (UFS 2.2) |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 7000mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 (Hello UI) |
Also Read:- Moto Smartphone Under 15000: Top 5 Best Motorola Phones
Moto G77 Power Specifications
Display: Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी और गीले हाथों से बेहतर रिस्पॉन्स के लिए वॉटर टच सपोर्ट के साथ आता है।
Processor: इस फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto G77 Power मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं RAM को रैम बूस्ट के जरिए 24GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50MP का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Moto G77 Power फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन SGS-सर्टिफाइड MIL-STD-810H और धूल-पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। कंपनी एक ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें Moto Secure और ThinkShield जैसी खूबियाँ भी मिलती हैं।
Also Read:- Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट






















