Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

0
7
Samsung Galaxy A08 Price in India

Samsung Galaxy A08: सैमसंग कंपनी ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A08 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में बेहद दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। साथ ही इस फोन में आपको कंपनी ने Mediatek Helio G99+ प्रोसेसर की ताकत से साथ पेश किया है। सैमसंग फोन में बड़ी 6000mAh Battery और 50MP Camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

Samsung Galaxy A08 Price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए08 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो तो इस फोन को भारत में 18,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage दी गई है।

सैमसंग फोन की सेल ऑफलाइन मार्केट में शुरू हो गई है और Galaxy A08 को किसी भी रिटेल स्टोर या मोबाइल की दुकान से खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने अपने फोन को Dark blue, Silver और Green कलर में पेश किया है।

Samsung Galaxy A08 Specifications

Samsung Galaxy A08 4G स्मार्टफोन में 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने इस फोन के डिस्प्ले पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। वहीं मोबाइल को डस्ट और पानी से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy A08 फ़ोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Mediatek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G57 MC2 जीपीयू मौजूद है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसके ऊपर Samsung का One UI इंटरफेस मिलता है। वैश्विक जानकारी के अनुसार, Galaxy A08 में Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 6000mAh बैटरी दी गई है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता सैमसंग मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A08 LTE मॉडल को तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Also Read:- Oppo F35 Series 5G भारत में 5 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here