Samsung Galaxy S26 FE: सैमसंग कंपनी ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Galaxy S26 सीरीज के तहत पेश किया है। इस फ़ोन में आपको कई तगड़े फीचर्स देखने को मिल जायेंगे।
Samsung Galaxy S26 FE फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Exynos 2500 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,900mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Samsung Galaxy S26 FE Price
Samsung Galaxy S26 FE फोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में 79,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री भारत में 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसे Blueberry, Graphite और Pistachio कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च ऑफर के तहत Samsung पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 8,000 तक का अपग्रेड बोनस दे रहा है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और अतिरिक्त 3,000 की छूट का विकल्प भी दिया गया है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 तक कैशबैक भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE Specifications
Display: Samsung Galaxy S26 FE फोन में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है। ऐसे में तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में आसानी हो सकती है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित चिप है। फोन को मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए डिजाइन किया गया है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात की जाये तो Samsung Galaxy S26 FE मोबाइल में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Samsung के अनुसार, 45W एडाप्टर की मदद से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung Galaxy S26 FE का एक बड़ा आकर्षण इसका Galaxy AI फीचर सेट है। कंपनी ने फोन में AI आधारित कैमरा और एडिटिंग टूल्स दिए हैं। Gemini Omni के जरिए यूजर्स Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो से नए वीडियो क्लिप तैयार और एडिट कर सकते हैं। इससे खासतौर पर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE Other Ficharsh
Galaxy S26 FE का वजन करीब 193 ग्राम और मोटाई 7.4mm है। फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे विकल्प मौजूद हैं।
Also Read:- Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, जानें फीचर्स





















[…] Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, जानें ख़ासियत […]