Realme C100x: अगर आप भी मोबाइल की बैटरी से परेशान है और आपको बार-बार फोन को चार्ज करना पड़ता है तो अब इस समस्या का समाधान Realme कम्पनी लेकर आई है। क्योंकि कंपनी भारतीय बाजार में Realme C100x स्मार्टफोन उतारने जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
Realme C100x को बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देने वाली है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Realme C100x Launch Date
रिपोर्ट के मुताबिक Realme कंपनी Realme C100x स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जायेगा। Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन Golden Coast और Deepblue Tides जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Realme C100x Specifications
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव प्रदान करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी स्क्रीन साइज की जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा इसमें Eye Comfort Mode भी दिया जाएगा, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करेगा।
Realme C100x में पावर बैकअप के लिए 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार, यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज हो सकेगी। एक बार फुल चार्ज होने के बाद फोन 8 घंटे से अधिक स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम होगा। बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स बिना बार-बार चार्ज किए वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया का लंबे समय तक आनंद ले सकेंगे।

Realme C100x में बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए 12GB Dynamic RAM का सपोर्ट मिलेगा, जबकि 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 60 FPS पर लगातार 3 घंटे तक स्मूथ गेमिंग का अनुभव देगा। साथ ही कई ऐप्स एक साथ चलाने पर भी फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होगी, जिससे यूजर्स को तेज और लैग-फ्री अनुभव मिलेगा।
Realme C100x को मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 2 मीटर तक ड्रॉप रेजिस्टेंस को सपोर्ट करेगा, जिससे गिरने पर भी इसकी सुरक्षा बेहतर रहेगी। इसके अलावा इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी, जो धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगी।
फोन में Rain Touch Mode दिया जाएगा, जिससे गीले हाथ, ऑयली फिंगर्स या ग्लव्स पहनकर भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकेगी। वहीं Speaker Cleaner फीचर स्पीकर के अंदर जमा धूल और नमी को हटाने में मदद करेगा, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर बनी रहेगी।
Also Read:- Samsung Galaxy M47 5G की कीमतों में भारी इजाफ़ा





















