Home Upcoming Mobile 15 जुलाई को Realme Narzo 100x फोन होगा लॉन्च

15 जुलाई को Realme Narzo 100x फोन होगा लॉन्च

0
11
Realme Narzo 100x

Realme Narzo 100x: रियलमी कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इस फोन का नाम Realme Narzo 100x है। इस मोबाइल में आपको दमदार बैटरी बैकअप देखने को मिल जाएगा। साथ ही इस फोन में आपको कई तगड़े फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

Realme Narzo 100x 5G मोबाइल 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस फोन में आपको पावरफुल 8000mAh बैटरी दी जा सकती है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Realme Narzo 100x 5G Launch Date

भारतीय बाजार में Realme Narzo 100x 5G स्मार्टफोन को 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएग। लॉन्च से पहले ही Realme और Amazon ने फोन से जुड़ी कई डिटेल्स शेयर करना शुरू कर दिया है। सामने आई लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Flash Orange और Midnight Black जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 100x 5G Expected Price

हालांकि कंपनी ने अभी तक Realme Narzo 100x 5G की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत लगभग ₹12,000 से ₹15,000 के बीच रखी जा सकती है, जिससे यह बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।

Also Read:- Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें और क्या है खास

Realme Narzo 100x 5G Specifications

Display: Realme Narzo 100x 5G में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह एक पंच-होल डिजाइन वाली LCD स्क्रीन होगी, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। डिस्प्ले में 140Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाएगा।

इसके अलावा स्क्रीन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा। बड़ी स्क्रीन के कारण वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव भी शानदार रहने वाला है।

Processor: परफॉर्मेंस के लिए Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है।

यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी आसानी से संभाल सकता है। फोन में लेटेस्ट Android 16 आधारित realme UI 7.0 मिलने की संभावना है, जो यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस का अनुभव देगा।

Camera: फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है।

Battery: स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी हो सकती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फोन सामान्य उपयोग में लगभग तीन दिन तक बैकअप देने में सक्षम होगा।

इतनी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और लंबे समय तक बिना रुकावट फोन का उपयोग किया जा सकेगा।

Realme Narzo 100x 5G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं। अब सभी की नजरें 15 जुलाई को होने वाले इसके आधिकारिक लॉन्च पर टिकी हैं।

Also Read:- OPPO Reno 15C पर धमाकेदार ऑफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here