Home Upcoming Mobile 20 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन

20 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन

0
6
Tecno Pop X 5G

Tecno Pop X 5G: टेक्नो कंपनी भारतीय बाजार में अपना जलवा बिखेरती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी भारत में बेहद कम कीमत में 5G स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इस फोन का नाम Tecno Pop X 5G है। कंपनी इस फोन को खास डिजाइन के साथ पेश करने वाली है।

Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Tecno Pop X 5G India launch date

कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए TECNO POP X 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 20 अप्रैल को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी मिलती है।

Tecno Pop X 5G Specifications

Tecno Pop X 5G को कंपनी एक प्रीमियम लुक के साथ पेश करने जा रही है। बजट फोन होने के बावजूद इसका डिज़ाइन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न होगा। फोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। बैक पैनल पर आकर्षक फिनिश दी जा सकती है, स्लिम और हल्का डिजाइन यूजर्स को बेहतर ग्रिप देगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यह देखने में भी प्रीमियम लगे।

Tecno Pop X 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी मानी जा रही है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। एक बार चार्ज करने पर फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा जो ज्यादा समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या इंटरनेट ब्राउजिंग करते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ संभावित फीचर्स सामने आए हैं।

Also Read:- सिर्फ 598 रुपये महीना देकर लाएं iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here